वैर - नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर हुआ शक। न पा ने मौखिक रूप से की गयी शिकायत पर थमाया नोटिस।
कस्बा वैर के वार्ड न. 10 में नगाईच मन्दिर के पास नहर किनारे जगदीश प्रसाद शर्मा s/o परशादी शर्मा के मकान का निर्माण कार्य हो रहा था जिसकी निर्माणकर्ता ने नगर पालिका से कोइ मंजूरी नही ली थी इसके लिये न पा द्वारा नोटिस जारी किया गया।
न पा ने मौखिक रूप से प्राप्त शिकायत के अनुसार बृजेश पुत्र राममूर्ति शर्मा के खिलाफ अवैध निर्माण का नोटिस जारी कर कानूनी कार्यवाही का हवाला भी दिया गया जिसका बृजेश पुत्र राममूर्ति शर्मा ने जवाब में सभी दस्तावेज न पा में जमा करवा दिए है। लेकिन अवैध निर्माणकर्ता जगदीश प्रसाद शर्मा पर अभी तक कोइ कानूनी कार्यवाही नही की गयी।
हैरानी की बात यह है की न पा मौखिक शिकायत पर कैसे किसी के खिलाफ नोटिस जारी कर सकती है? इस प्रकार नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर शक पैदा होता है।
No comments:
Post a Comment