वैर। राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) ब्लाॅक वैर के तत्वाधान मेंत प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह में 540 मेधावी विद्यार्थियो ,28 नवनियुक्त राजकीय कर्मचारी ,10 सेवा निवृत्त कर्मचारियों व 4 समाजसेवियो को प्रशस्ति पत्र व मूमेन्टो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भरतपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मैयर अभिजीत सिंह ने विद्यार्थियो को सकारात्मक रहने के लिये प्रेरित किया चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यो नही आये।उन्होने कहा कि उददेश्य फिक्स हो तो अवश्य सफलता मिलेगी।
कार्यक्रम में मंत्री भजन लाल जाटव ने विद्यार्थियो को हौसला बढाते हुये बडो का व शिक्षकों के सम्मान करने ,अपने घर में सही बातावरण बनाये रखने पर जोर दिया।
संविधान के बारे में अवगत कराते हुये पढाई के साथ साथ सेहत का भी ध्यान रखने की बात कही। एंडायड मोबाइल का जरूरत के अनुसार उपयोग ले।
No comments:
Post a Comment