भरतपुर। ’’मेरा पड़ौसी लड़का दीपक मुझ पर गन्दी नजर रखता है और दो बार गन्दी नजर से मेरे घर में घुस आया है,मेरे घर वालों ने उसे मारपीटकर पुलिस के हवाले कर दिया,मैं बुरी लड़की नहीं हूँ,दीपक जबरदस्ती मुझे अपने जाल में फंसाना चाहता था इसलिए मैंने फांसी लगाईं है’’। पंच पटेलों द्वारा जो राजीनामा हुआ था। लड़की ने उसी पेपर पर सुसाइड नोट लिखा है।.......................
भरतपुर के उधोग नगर थाना क्षेत्र के गांव मडरपुर में कक्षा 12 में पढ़ने वाली एक किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना मिलते ही भरतपुर की उधोग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुची। तथा मृतका को आरबीएम अस्पताल की मौर्चरी में रखवाया।जहां मेडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कार्यवाही कर परिजनो को सौप दिया। पुलिस ने मृतका के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
मृतका के परिजनों का आरोप है की उसके पड़ोस में रहने वाले दीपक सिंह नाम का एक लड़का था। जो उसे कई दिन से परेशान कर रहा था। तथा एक दिन लड़की के कमरे में घुस आया था। तब उन्होंने लड़के को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया । उसके बाद गांव के पंच पटेलों ने राजीनामा करवा कर लड़के को रिहा कर दिया । वही आज देर रात को लड़की के कमरे में लड़का घुस आया। जैसे ही लडकी की परिजनो को पता लगा तो वह वहां से भाग गया और वहीँ लड़की मृत हालत में पड़ी मिली। इसके बाद परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये लडकी के शव को आरबीएम अस्पताल पहुचाया।
No comments:
Post a Comment