क्षतिग्रस्त से दुकान में लगी आग
रूपवास - कस्बे के पुराने बाजार में क्षतिग्रस्त हुई दुकान में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने पर बाजार में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही नगर पालिका के कर्मचारियों ने आग पर पानी डाल काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने बाजार स्थित सीताराम मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त दुकान में पड़े कचरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अचानक ही दुकान के दरवाजे में लगी आग व धुंए को देख बाजार में हड़कंप मच गया। बाजार के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी नगरपालिका के कर्मचारियों को दी। इस पर नगरपालिका के कर्मचारियों ने आकर आग पर पानी डाल बुझा दिया।

No comments:
Post a Comment